चार लोगों पर चढ़ी कार दो की मौत दो घायल
- फोटो : ani
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास शनिवार(24 जून) दिन में एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे चार लोगों में से दो की जान ले ली जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
Car runs over four people sitting on the pavement near Delhi's Kashmere Gate, two dead and two injured. Driver arrested pic.twitter.com/Cgd2Z8TNjB— ANI (@ANI_news) June 24, 2017