फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ड्राइवर ने ये क्या कर डाला?

Tue, 14 Jan 2014 01:03 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सोमवार दोपहर कार की टक्कर से नर्सरी के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 20 ब्लॉक, कल्याणपुरी निवासी मानव(5) ईस्ट विनोद नगर स्थित उपाध्याय पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। उसके पिता रवि उर्फ पुत्तन रिक्शे से उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाते थे।

सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से घर लौटने के दौरान मानव व रवि एलबीएस अस्पताल के सामने रिक्शे में सवार हो रहे थे। इसी बीच पीछे से आई सफेद रंग की एक सेंट्रो कार ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। रवि को मामूली चोट आई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में मानव को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें