फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के रास्ते 500 विदेशी कारें लाया भारत, सरकार को लगाया 200 करोड़ का चूना

Sat, 22 Oct 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी के नकली समन भेज मांगे 10 करोड़
सबहेड 
10 आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता के दो बड़े कारोबारियों से मांगे थे पांच-पांच करोड़ 
गिरफ्तार आरोपियों में विदेशी कारों का तस्कर ऐलेक्स भी शामिल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नकली समन भेजकर बड़े कारोबारी व उद्योगपति से जबरन वसूली के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनकी पहचान ऐलेक्स जोसफ (53), दिनेश नागपाल (55), कल्याण शुक्ला (36) गौरव प्रधान (35), तारकेश्वर पासवान (36), राकेश कुुंद्रा (55), इरेक्सन मैसी (34), राजेश नायर, मो. तारिक (27) और जावेद खान के रूप में हुई है।

पुलिस की मानें तो गैंग पश्चिम बंगाल के दो बड़े कारोबारियों से पांच-पांच करोड़ रुपये ऐंठने का प्रयास कर रहे थे। ऐलेक्स विदेशी कारों का बड़ा तस्कर है। टैक्स चोरी कर वह दो दशकों से ज्यादा से विदेशी कारें भारत में मंगाकर 200 करोड़ से अधिक का टैक्स चोरी कर चुका था।
विज्ञापन


ऐलेक्स को डीआरआई, सीबीआई और ईडी पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। स्पेशल सेल आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि कोलकाता के कारोबारी संजय सुरेखा और महावीर अग्रवाल के पास पिछले दिनों ईडी के समन मिले थे।

दोनों से कहा गया था कि इन लोगों ने रुपयों की लेन-देन में बड़े घपले किए हुए हैं। हवाला के जरिये रुपयों की लेन-देन भी की है। दोनों से मामले में समझौता करने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की मांग की गई।

शक होने पर संजय सुरेखा ने दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय पर संपर्क किया तो पता चला कि कोई समन नहीं भेजा गया। ईडी के सहायक निदेशक कमल सिंह की शिकायत पर तुगलक रोड थाने में दो सितंबर को विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

विदेशी कारों का तस्कर एलेक्स है मास्टरमाइंड 

बाद में स्पेशल सेल की छानबीन के दौरान संजय सुरेखा के साथ रुपयों का समझौता करते हुए कल्याण शुक्ला और गौरव प्रधान को दबोच लिया गया। इसके बाद दिनेश नागपाल दिल्ली के पंडारा रोड, ऐलेक्स व संजय पासवान को दिल्ली, राकेश कुंद्रा को मंबई, राजेश नायर दिल्ली, ईरेक्सन मैसी और मो. तारीख को दिल्ली और जावेद खान को जामिया नगर दिल्ली से दबोच लिया गया।

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पता बताया कि मामले का किंगपिन ऐलेक्स है। उसके कहने पर ही मैसी और तारिक ने नकली ईडी का समन तैयार कराया, बाद में इसके लिए सील मेवात से बनवा कर दोनों कारोबारियों को डाक से समन भेज दिए गए।

मूलरूप से केरल का रहने वाला एलेक्स दो दशक से विदेशी कारों का धंधा कर टैक्स चोरी कर रहा है। पुलिस की मानें तो आरोपी अब तक 500 कारों को भारत मंगाकर 200 करोड़ की टैक्स चोरी कर चुका है। इस मामले में उसे डीआरआई, सीबीआई और ईडी दबोच भी चुकी है।

ऐलेक्स दुबई से नई कारों को खरीदने के बाद उनका वहां दो साल पहले का रजिस्ट्रेशन दिखाता था। पुराने रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार भारत में पुरानी बनकर आ जाती थी। उस पर टैक्स भी मामूली लगता था। ऐसे में उन कारों का सौदा कर यह मोटी रकम कमा लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें