फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के बाथरूम में धमकी देकर एक कैदी ने दूसरे से किया कुकर्म

Sun, 24 Apr 2016 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
रोहिणी जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर समयपुर बादली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़ित कैदी रोहिणी जेल के वार्ड संख्या दो में बंद है।
विज्ञापन


उसे जहांगीरपुरी इलाके मेें हुई एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बृहस्पतिवार रात पीड़ित कैदी ने वार्डन को बताया कि एक कैदी ने उसके साथ बाथरूम में कुकर्म किया है। इसकी सूचना स्थानीय समयपुर बादली थाने को दी।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोपहर में वह वार्ड के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान एक कैदी उसके पास आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर बाथरूम में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने कैदी का मेडिकल करवाया। जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें