फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF के रिटायर्ड कर्मी के अकाउंट से निकाले 3.5 लाख, कैसे किया जानेंगे तो चकरा जाएंगे

Sat, 06 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन

बाबा हरिदास नगर इलाके में सीआरपीएफ के रिटायर्ड कर्मी के अकाउंट से लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीवान राम(66) सपरिवार झाड़ौंदा रोड इलाके में रहता है। वह सीआरपीएफ से रिटायर हुआ है। 2 दिसंबर को वह एसबीआई बैंक से जारी एटीएम कार्ड को लेकर रुपये निकालने के लिए पहुंचा। झाड़ौदा कलां स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से उसने पांच हजार रुपये निकाले। उसके बाद वह घर चला गया।

29 दिसंबर को दीवान राम दुबारा रुपये निकालने एटीएम पर गया। लेकिन उसका एटीएम काम नहीं कर रहा था। जांच करने पर पता चला कि उसका एटीएम बदल दिया गया है। दीवान राम ने अपने कार्ड को ब्लॉक करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद करने के दौरान उसने कार्ड बदल दिया

एटीएम - फोटो : SELF
बैंक से पता चला कि उसके अकाउंट से साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए गये हैं। दीवान राम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि 2 दिसंबर को एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एक युवक ने उसकी मदद की थी। मदद करने के दौरान उसने कार्ड बदल दिया और उसका पिन नंबर भी नोट कर लिया था।

आशंका है कि आरोपी युवक ने उसके बाद रुपये निकाले हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 4 जनवरी को फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें