फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी खरीदने जा रहे आईफोन, तो ये जान उड़ सकती है आपकी नींद

Tue, 27 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग कर गवाए 30 हजार
क्रॉसर...
- सस्ता आईफोन खरीदने के चक्कर में हुई ठगी
विज्ञापन
iphone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएफ फेज-2 थाना एरिया अंतर्गत एक व्यक्ति से सोशल साइट फेसबुक पर ऑनलाइन शापिंग के नाम पर 30 हजार रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
शिकायत को साइबर सेल में भेज दिया गया था। जहां जांच में पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। साइबर क्राइम सेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार रुपये बताई कीमत

डीएलएफ फेस-2 में रहने वाले केशव घीमरे ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह फेसबुक पर आई फोन-7 बेस्ट बॉय साइट से जुड़े और आईफोन के लिए एक साइट पर संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि फोन की कीमत 30 हजार रुपये है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि उसने फोन का आर्डर कर दिया और इसके लिए उसने बताए गए खाते में पूरी रकम जमा करा दी। पीड़ित ने एक खाते में 20 हजार और दूसरे खाते में 10 हजार रुपये जमा किए।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पैसे जमा करने के बाद भी अभी तक उसे फोन नहीं मिला और न ही पैसे वापस मिल रहे हैं। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें