फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Sat, 11 Oct 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर में वर्षों पहले त्यागी होटल चलाने वाले कुंवरपाल त्यागी (70) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। होटल बंद होने के बाद से वे कमेटी डलवाते थे, जिसके कारण वह कर्ज में डूबे थे।
विज्ञापन


मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्हें और उनकेपरिवार की जान को खतरा बताया गया है। इसीलिए वे जान देने को विवश हैं। परिजन अब नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं।

सिहानी गेट एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि कुंवरपाल त्यागी नेहरूनगर थर्ड की आनंद विहार कालोनी में रहते थे। बुधवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जेब से सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है। बेटे राकेश ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उन पर कुछ कमेटी वाले पैसों का दबाव बना रहे हैं।

उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिनसे उनके और उनके परिवार की जान को खतरा है। उसी प्रेशर में वे जान दे रहे हैं। राकेश ने बताया कि उनके पिता का कविनगर में त्यागी होटल था, जो काफी मशहूर था।
विज्ञापन


सुसाइड के मामले
27 अगस्त : सिकरोड में प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर जान दी
27 अगस्त : राजनगर एक्सटेंशन में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक ने गोली मारकर जान दी
26 अगस्त : विजयनगर में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
18 अगस्त : राजनगर में शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें