फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की चेकिंग करने पहुंचा फर्जी एडीसी

Sat, 11 Oct 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को एडीसी पटियाला बताकर थाना बनूड़ में चेकिंग करने पहुंचे व्यक्ति को पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। संतरी बत्ती लगी जिस कार में आरोपी आए थे पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ सेक्टर-21 निवासी भरत शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, गुरकीरत सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी फेज दो मोहाली, सुमित पुत्र राकेश कुमार वार्ड नंबर चार मोहल्ला राजपूता बनूड़ और हरदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी श्यामपुर थाना बलौंगी पीली बत्ती लगी कार से थाना बनूड़ पहुंचे।

यहां आते ही भरत शर्मा ने कहा कि वह एडीसी है और यहां थाने की चेकिंग के लिए आए हैं। इस पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे उसकी तैनाती की जगह पूछी तो वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन


इस पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने सख्ती दिखाई और उसकी तलाशी ली। भरत के पास से सिविल सेक्रेटिएट चंडीगढ़ का जाली एंट्री पास मिला। इस पर पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया।

जांच अधिकारी एएसआई नाहर सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ धारा 419, 420, 465, 468, 471, 170, 171 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को मोहाली की अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

लॉ का स्टूडेंट है मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार भरत शर्मा रयात एंड बाहरा कॉलेज में लॉ का सेकंड ईयर का स्टूडेंट है। उसके पिता चंडीगढ़ पुलिस में बतौर हवलदार तैनात हैं। इसके अलावा गुरकीरत कंप्यूटर कोर्स कर रहा है। फर्जी एडीसी ने उसकी पहचान अपने पीए के तौर पर की थी। वहीं सुमित स्वाइट कालेज में इंजीनियरिंग का स्टूडेंट बताया जाता है। इसके अलावा हरदीप सिंह गाड़ी का ड्राइवर बनकर आया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें