फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े व्यापारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमलावर अब भी आजाद

Thu, 17 Aug 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

व्यापारी के हमलावर की गिरफ्तारी नहीं

दादरी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव कठहेरा के नजदीक तीन दिन पहले परचून व्यापारी को चाकुओं से गोदकर लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। वहीं व्यापारी की हालत अब भी गंभीर है।
विज्ञापन


कठहेरा निवासी बलराज सिंह पुराना कठहेरा रोड पर परचून की दुकान करता है। 23 अगस्त की शाम को बलराज सिंह निवासी कठहेरा रोड को चार-पांच बदमाशों ने घेर लिया। चाकुओं से प्रहार कर उससे 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घायल व्यापारी को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना का खुलासा पुलिस द्वारा नहीं किए जाने से व्यापारी के परिजनों में बेहद नाराजगी है। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें