फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'1 लड़की और 3 लड़कों ने चाकू...' बस इतना ही बता सका

Tue, 18 Feb 2014 04:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में रविवार रात मछली कारोबारी मोहम्मद शदाब (26) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बता रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि चाकू मारने के बाद शादाब के ऊपर कोई वाहन भी चढ़ाया गया। पुलिस शादाब के परिजनों और उसके मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाल रही है।

पढ़ें: पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद ज्वेलर की पत्नी की हत्या

पुलिस के मुताबिक, सी-308, मुल्ला कॉलोनी मयूर विहार फेज-3 निवासी शदाब का गाजीपुर मछली मंडी में कारोबार था। रविवार रात करीब 8:00 बजे अज्ञात लोगों से फोन कर उसे घर से बुलाया। कुछ देर बाद आने की बात कर शादाब चला गया।

बाद में परिजनों और पुलिस को सूचना मिली कि कोंडली नहर के पास शादाब को चाकुओं से गोद दिया है। उसके पेट में चाकू के तीन निशान थे। उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसने एक लड़की और तीन लड़कों के चाकू मारने की बात कही थी। इलाज के दौरान देर रात शादाब की मौत हो गई। शादाब से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें