फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने पत्नी व बेटी साथ खुद भी जहर खाकर मौत को गले लगाया

Tue, 27 Mar 2018 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
govindpuri suicide case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कारोबारी ने पत्नी और छह वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी जहर खा लिया। तीनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त विक्की (35) ललिता (30) और रांची (6) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं, विक्की का तीन साल का बेटा बच गया। दरअसल, घटना के समय वह पड़ोसी के घर पर था। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि विक्की का अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। 

 पुलिस के मुताबिक, विक्की गोविंदपुरी में रहता था। परिवार में पत्नी व दो बच्चों के अलावा पिता किशोरी लाल व अन्य सदस्य हैं। वह पहली मंजिल पर रहता था, जबकि पिता व अन्य सदस्य दूसरी मंजिल पर रहते थे। विक्की का लाल चौक पर अंडे का थोक कारोबार था। शनिवार सुबह पिता पुत्र के बीच झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


जिसके बाद विक्की ने पत्नी व बच्ची को जहरीला पदार्थ देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। किशोरी लाल ने तीनों को अचेत देखकर सुबह 10.12 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विक्की और ललिता को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक पड़ोसी ने बच्ची को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रॉपर्टी को लेकर पिता से था विवाद

govindpuri suicide - फोटो : अमर उजाला
वारदात के समय विक्की का तीन वर्षीय बेटा करीबी पड़ोसी के यहां गया हुआ था।  तीन मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस विक्की के पिता से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

छानबीन में पुलिस को पता चला है कि विक्की का पिता किशोरी लाल के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। विक्की चाहता था कि जिस फ्लोर पर उसके पिता रहते हैं, वह भी उसके ही नाम कर दी जाए। जबकि किशोरी लाल इसके लिए तैयार नहीं थे। झगड़े के दौरान अक्सर विक्की जहर खाकर जान देने की बात करता था।

परेशान होकर किशोरी लाल ने 2 जनवरी 2017 को सीनियर सिटीजन सेेल, पुलिस मुख्यालय में बेटे के खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवा दिया था। बावजूद दोनों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें