फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के रिटायर डिप्टी सेक्रेटरी को ठगने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार

Sat, 21 May 2016 02:21 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कालकाजी थाना पुलिस ने कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने वाले ‘बंटी-बबली’ के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने युवती व उसके मंगेतर को उनके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विदेश मंत्रालय से रिटायर हुए डिप्टी सेक्रेटरी से भी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब पौन पांच लाख रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवकों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि आरोपी सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार विदेश मंत्रालय से वर्ष 2015 में डिप्टी सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए डीडीए फ्लैट्स कालकाजी निवासी रवींद्र नाथ काजला से आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 4,67,000 रुपये ठग लिए।

रवींद्र नाथ की शिकायत पर एसीपी जसवीर मलिक की देखरेख में कालकाजी थानाध्यक्ष अमित इस्सर, एसआई आरएस डागर व सिपाही अनिल की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस टीम ने तफ्तीश के बाद युवती हिना शर्मा, उसके मंगेतर विनोद, वैभव और पुरुषोत्तम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये लोग गणेश नगर, तिलक नगर स्थित निरंकारी टावर में किराए पर कॉल सेंटर चला रहे थे। इन लोगों ने करीब 25 युवक-युवतियों को नौकरी पर रखा हुआ था। फर्जी आईडी पर ले रखे थे मोबाइल एसआई आरएस डागर की टीम ने आरोपियों के कब्जे से काफी संख्या में मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए हैं।

जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम ले रखे थे। इन्होंने फर्जी आईडी पर बैंक में खाते भी खुलवा रखे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी फर्जी आईडी कहां से लाते थे। ये जनवरी, 2016 से हायर फॉर जॉब नाम से कॉल सेंटर चलाकर ठगी कर रहे थे। इससे पहले ये अलग-अलग नामों से कॉल सेंटर चलाकर ठगी कर रहे थे। युवती हिना शर्मा व उसका मंगेतर विनोद अच्छे पढ़े-लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें