फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर गैंगरेप : आधे घंटे तक दरिंदों से लड़ती रही बहादुर ‘बेटी’, मां-बाप के लिए किया सरेंडर

Tue, 02 Aug 2016 08:55 AM IST
गौरव भारद्वाज/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिंग में कभी हार न मानने वाली बहादुर ‘बिटिया’ दरिंदों के सामने इसलिए बेबस हो गई क्योंकि उन्होंने मां-बाप को गन प्वाइंट पर लेकर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आधे घंटे तक शेरनी का जिगर रखने वाली बिटिया दरिंदों से लोहा लेती रही लेकिन अंत में मां-बाप की जान की खातिर वह पस्त हो गई। मार्शल आर्ट चैंपियन इस जांबाज बिटिया को पुलिस-प्रशासन से सिर्फ इंसाफ की दरकार है।

हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने भले ही सबको हिलाकर रख दिया हो लेकिन पिता ने बातचीत में यह खुलासा किया है। पिता ने अपनी बहादुर बेटी के बारे में जो बताया उसे सुनकर आंख से आंसू निकल आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने दी धमकी तो बिटिया के हौसले ने दे दिया जवाब

घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था। दो बदमाश गन प्वाइंट पर बिटिया को घिनौनी वारदात के लिए ले जाने लगे तो मार्शल आर्ट सीखी बिटिया ने दरिंदों का आधे घंटे तक सामना किया।

आत्मरक्षा में वह मार्शल आर्ट के जरिए लड़ती रही लेकिन जब बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले रखे माता-पिता को गोली मारने की धमकी दी तो बिटिया के हौसले ने जवाब दे दिया। 

पिता ने बताया कि उसकी बेटी शेरनी का जिगर रखने वाली है। वह आसानी से किसी से हार नहीं मानती।  बिटिया के पिता ने कहा कि वह पुलिस-प्रशासन से मांग करते हैं कि दरिंदों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें