फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हैवानियत : नशा न मिलने पर आरोपी रईस की जेल में बिगड़ी तबीयत

Fri, 12 Aug 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर हैवानियत का आरोपी रईस की जेल में तबीयत बिगड़ गई। उसे एक दिन जेल के अस्पताल में रखा गया। नशे के आदी इस आरोपी को बड़ी मुश्किल से खाना खिलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मालूम रहे कि 29 जुलाई की रात हाईवे पर हुई हैवानियत में पुलिस ने सबसे पहले रईस और उसके दो साथी बदमाशों को गिरफ्तार किया था। तब से तीनों जेल में हैं। 

उसके साथियों शावेज और जबर सिंह को तो पुलिस ने रिमांड पर लिया लेकिन रईस की रिमांड नहीं ली। इसका कारण भी उसकी तबियत खराब होना बताया जा रहा था।
विज्ञापन

जांच के दौरान मिला डिप्रेशन का शिकार

बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
जेल के एक अफसर ने बताया कि रईस कई तरीके का नशा करता था। अब पिछले 10-12 दिन से नशा नहीं मिलने से उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे एक दिन के लिए जेल के अस्पताल में भी रखा गया। 

जांच के दौरान वह डिप्रेशन का शिकार मिला। जेल के चिकित्सक और मनोचिकित्सक रईस की लगातार काउंसलिंग कर रहे हैं। उसकी काउंसलिंग करने में भी उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। 

कई-कई बार सवाल करने के बाद ही वह कुछ कह रहा है। मनोचिकित्सकों की राय के बाद और उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे अभी तक रिमांड पर नहीं लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें