फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और भर भराकर गिर पड़ा आकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम-बाटा रोड पर बृहस्पतिवार देर रात गिरी होटल आकाश की निर्माणाधीन बिल्डिंग में दबकर एक 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। इस हादसे में दो और मजदूर घायल हुए थे जिन्हें शुक्रवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक गुलशन भाटिया और ठेकेदार मुन्ना के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। मृतक मजदूर के शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मृतक प्रेम पटेल मूल रूप से मिर्जापुर (यूपी) जिले के गांव पचोखर खुर्द, थाना मडियान का निवासी था। वह यहां अन्य मजदूरों के साथ डबुआ कॉलोनी में रहता था। तीन भाईयों में वह सबसे बड़ा था। हाल ही में उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला, गंभीर हो सकता था मामला

नीलम-बाटा रोड स्थित आकाश होटल के पीछे यह इमारत बन रही है। बताया गया है कि आकाश होटल परिसर को इस इमारत से जोड़ते हुए इस इमारत का निर्माण हो रहा था। यहां बेसमेंट सहित दो अन्य मंजिलें बनाई जा रही थीं। आगे की ओर से डाला जा रहा लिंटर ढह गया, जब कि पीछे की ओर का लिंटर नहीं गिरा।

यह इमारत एसी नगर इलाके में स्थित है, इमारत के पीछे और दाहिनी ओर रिहायशी मकान व फैक्ट्री मौजूद हैं। यदि यह इमारत बाहर की ओर गिरी होती तो पीछे बने मकान व अन्य इमारत भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे हादसा और बड़ा हो सकता था।

नगर निगम की लीपापोती

नगर निगम के एसडीओ-तोड़फोड़ ओपी मोर का कहना है कि ये बिल्डिंग बनाने के खिलाफ होटल मालिक को नोटिस दिया गया था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि फिर कैसे यहां निर्माण चल रहा था। नगर निगम के पूर्व सलाहकार के एल गेरा का कहना है कि शहर में हजारों बिल्डिंगें अवैध रूप से बन रही हैं।

इनसे न सिर्फ नगर योजना चौपट हो रही है बल्कि आए दिन मजदूरों की जान जा रही है। गेरा ने बताया कि उनकी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अवैध निर्माणों को रोकने को कहा है। इसके बावजूद निगम अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसी बिल्डिंगें बनती जा रही हैं।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने का मामला दर्ज

होटल आकाश की बिल्डिंग का निर्माण अवैध रूप से चल रहा था। माना जा रहा है कि इसमें प्रशासन के हर स्तर से मिली भगत थी। इमारत गिरने के बाद चार मजदूर मलबे में दब गए थे। जिनमें से तीन मजदूरों जयप्रकाश पटेल, चौथी पटेल और शिवकुमार को घायल अवस्था में मलबे से निकाल कर बृहस्पतिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जबकि प्रेम की कुछ देर बाद मौत हो गई थी। घायल चौथी पटेल व शिवकुमार बनारस के रहने वाले हैं जब कि जयप्रकाश मृतक प्रेम के गांव का ही है। इस मामले के जांच अधिकारी ओम प्रकाश के अनुसार जय प्रकाश पटेल नीलम चौक के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, जब कि शुक्रवार को दिन में चौथी पटेल व शिवकुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना कोतवाली इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि इस मामले में होटल मालिक गुलशन भाटिया और ठेकेदार मुन्ना के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें