फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, सीनियर्स ने बनाया पिटाई का वीडियो 

Mon, 03 Oct 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय में तैनात अफसर के बेटे से हॉस्टल में रैगिंग व कुकर्म के मामले में पुलिस अभी तक मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, हॉस्टल में एक और बीटेक छात्र से रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कानपुर निवासी छात्र ने सीनियर छात्रों पर पांच घंटे तक बंधक बनाकर बेल्ट व रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़ित छात्र का मेडिकल कराकर मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से कानपुर निवासी परिजनों ने अपने बेटे को इसी सत्र में शहर के एक विश्वविद्यालय में बीटेक में एडमिशन कराया है। छात्र एक सितंबर से नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाकर बेल्ट व लोहे की रॉड से पीटा

छात्र की प‌िटाई - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि 30 सितंबर की रात मेस में खाना खाने के बाद दूसरे कॉलेज के सीनियर छात्रों ने उससे रैगिंग की। आरोपी उसे कमरे में ले गए और बंधक बनाकर बेल्ट व लोहे की रॉड से पीटा।

आरोपी दो बजे तक छात्र को पीटते रहे और इस दौरान उन्होंने मोबाइल से पिटाई का वीडियो भी बना लिया। छात्र ने घटना की जानकारी फोन कर परिजनों को दी। छात्र के शरीर पर पिटाई से निशान बन गए थे। रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सारी बात बताई।

डियो को लेकर बिगड़ी बात  
पीड़ित छात्र के परिजनों ने बताया कि मेस से खाना खाकर लिफ्ट से जाने के दौरान सीनियर छात्रों ने कहा कि तेरे शरीर सेे बदबू आती है,  डियो डालकर उनके पास आया कर।

इस पर पीड़ित छात्र ने कहा कि वह डियो इस्तेमाल नहीं करता। इस पर सीनियर बोले, कि तुझे आज डियो इस्तेमाल करके दिखाएंगे। इसके बाद आरोपी छात्र जूनियर को अपने कमरे में ले गए और बंधक बनाकर पीटने लगे। इस दौरान आरोपी उससे बार-बार कई गंदी बातों के लिए हां करने के लिए कहते और जब तक बीटेक  छात्र ने हां नहीं किया, तब तक उसे पीटा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें