शिक्षक द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई बीटेक की छात्रा के मंगलवार को कासना पुलिस ने अदालत में बयान दर्ज कराए। दो सप्ताह पहले शहर के एक कॉलेज में बीटेक की छात्रा ने कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
छात्रा का कहना था कि वह अपनी ब्रांच बदलकर कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहती थी। शिक्षक उसे ब्रांच बदलवाने का झांसा देकर अतिरिक्त क्लास के लिए घर बुलाकर कई माह तक यौन शोषण करता रहा।
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कासना कोतवाली एएसआई गंगा सहाय सत्संगी नेे बताया कि छात्रा के बयान करा दिए हैं। बयानों का अवलोकन किया जाएगा।