शराब के नशे में साली के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नशे में आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद साली के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अरुण रघुवंशी राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में अपने परिवार के साथ रहता है। पिछले कुछ दिनों से उसकी साली उसके घर में रहने आई है।
आरोप है कि रविवार रात को अरुण शराब के नशे में घर लौटा और पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद घर के दूसरे कमरे में बैठी साली के साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने लगा।
पीड़िता ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत था।