फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटल कारोबारी से लूट का मास्टरमाइंड निकला भाई

Sat, 08 Nov 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सदर बाजार में मेटल कारोबारी संजय गुप्ता के कार्यालय में 26 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कारोबारी के कर्मचारी, उसके भाई व एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश अभी फरार हैं जिनके पास लूट की रकम है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम बदमाशों ने संजय गुप्ता के कार्यालय पर धावा बोला और पिस्टल के बल पर 26 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस पूछताछ में कर्मचारी करण ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि साजिश उसके भाई सुबोध ने रची थी।

इसके बाद पुलिस ने सुबोध और एक बदमाश को सीमापुरी से गिरफ्तार कर लिया। सुबोध ने बताया कि दो साल पहले वह संजय के भाई के यहां अकाउंटेंट था। दो साल पहले पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद सुबोध ने भाई करण को काम पर लगवा दिया। सुबोध ने करण को संजय के कार्यालय में रुपये होने की जानकारी देने के लिए कहा। बुधवार को बदमाश नवीन कसाना और उसके सहयोगी ने वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें