भोंडसी गांव में रहने वाले सगे भाई पर 15 साल की छोटी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कराने व मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता अपने परिजनों के साथ भोंडसी गांव में रहती है। पीड़िता का सगा भाई ही उस पर बुरी नीयत रखने लगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि घर में अकेले रहने का फायदा उठाकर सगे भाई ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने धमकी देनी शुरू कर दिया और कहा कि वह इसके बारे में किसी को कुछ न बताए। पीड़िता की खामोशी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।