यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार देर रात एक गेस्ट हाउस में मांगलिक कार्यक्रम में हलचल उस समय मच गयी जब डांस के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। यही नहीं इस घटना में महिला डांसर समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे की है। यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में महिला डांसरों का डांस चल रहा था। तभी अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गयी। जिसमें एक महिला डांसर समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सीएचसी ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस इस घटना में मौके पर तो पहुंची लेकिन मामले को दबाने में जुट गयी।