होटल ब्रिस्टल के पेपर बार में बाउंसरों ने एक क्लब की महिला इवेंट ऑर्गेनाइजर और उसके साथी के साथ मारपीट की।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक बाउंसर को नामजद कर दो के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और बदसलूकी का मामला दर्ज कर लिया है।
जेएमडी बिल्डिंग के पावर पैलेस क्लब में बतौर इवेंट ऑर्गेनाइजर काम करने वाली दिल्ली की एक युवती ने डीएलएफ फेज एक थाना में शिकायत दी है कि रविवार को वह अपने सहकर्मी लोकेश के साथ बार में गई थी।
इसे भी पढ़ें: 'वह जब भी गुड़गांव आता था, मेरा रेप करता था'
वहां उसके हाथ से गिलास गिर गया। इसके बाद दो बाउंसरों ने उसे बार से बाहर निकाल दिया और उसके साथ छेड़खानी की। इन लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की।
जब लोकेश ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में से एक को नामजद कर लिया गया है। उसका नाम अन्नू बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।