एक 70 साल का बूढ़ा अपने से आधी उम्र की युवती के साथ पिछले एक साल से नौकरी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा था। पीड़िता ने इससे परेशान होकर सोमवार को डीएलएफ फेज एक थाना में इसकी शिकायत कर दी।
पीड़िता ने पुलिस को छेड़खानी की ताजा रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई। पुलिस ने सोमवार की शाम को ही आरोपी को गिरफ्तार लिया। इसी बीच युवती का मेडिकल कराया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए गए।
इसे भी पढ़ें: लिफ्ट देने बहाने बैठा लिया कार में, और...
दिल्ली मूल की युवती ने पुलिस को दी श्कियत में कहा कि चंडीगढ़ निवासी गुरपाल सिंह से उसकी जान पहचान 2008 में हुई थी। उसने उसे उसी समय नौकरी की बात कही थी। वह केटरिंग का काम करता है। दिल्ली में काम के सिलसिले में आने के दौरान वह यहां बेवरली पार्क में किराए पर रहता है।
साल 2012 में उसने नौकरी के लिए जरूरी कागजात लेकर उसे अपने किराए के मकान में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने उसे बढ़िया नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद वह जब भी गुड़गांव में आता था, उसे इस्तेमाल कर चला जाता था।
इसे भी पढ़ें: बर्बरता: 'नाबालिग नौकरानी के गुप्तांग में डालते थे मिर्ची'
मामले के जांचाधिकारी बलवान सिंह गुलिया ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने युवती से संबंधों को स्वीकार कर लिया है। उसने यह भी बताया कि वह पीड़िता को अकसर घुमाने भी ले जाता था। पिछले दिनों वह उसे गोवा लेकर गया था।