फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब विक्रेता 3 साल तक विदेशी बच्चे से स्कूल में ही करता रहा कुकर्म

Wed, 25 Oct 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में छठी के छात्र से लंबे समय से कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चे की भारतीय (महाराष्ट्र निवासी) मां ने स्कूल में काम करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्चे का पिता नाइजीरियाई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छठी कक्षा के विद्यार्थी ने सोमवार को अपनी मां को जानकारी दी कि स्कूल में काम करने वाला अशोक मिश्रा उससे लगभग तीन साल से कुकर्म कर रहा है। बच्चे की शिकायत पर मां ने सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी स्कूल में किताब बिक्री का काम करता है। बताया जाता है कि यह स्कूल भाजपा नेता का है और पहले भी विवादों में रहा है। एसपी देहात सुनीति का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : demo pic
गुरुग्राम के रेयान स्कूल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या के बाद बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा पूरे देश में गर्म था। पुलिस-प्रशासन ने स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने के दावे किए थे। इसके बावजूद विदेशी छात्र से स्कूल में तीन साल से अधिक समय तक कुकर्म का मामला सामने आ गया। इससे पुलिस-प्रशासन के तमाम दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए हैं।

परिजन अपने बच्चों को महंगे स्कूलों में पढ़ने भेजने के लिए गाढ़ी कमाई खर्च करते हैं। ऐसे ही स्कूल मेें कक्षा छह के छात्र से कुकर्म का मामला एक बार फिर अभिभावकों को झकझोर सकता है।

हैरानी की बात यह है कि हजारों रुपये फीस आदि के नाम पर वसूलने वाले स्कूल में सुरक्षा और बच्चे की देखरेख मेें इस हद तक लापरवाही की गई कि वह तीन साल से अधिक समय तक स्कूल में ही दरिंदगी का शिकार बनता रहा। रेयान स्कूल में बच्चे की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों की आवाज भी आरोपी तक नहीं पहुंची और वह बच्चे को दरिंदगी का शिकार बनाता रहा।
विज्ञापन

पहले भी व‌िवादों में रह चुका है स्कूल

child rape
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी जब बच्चे को एकांत में ले जाता था, तब उस पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी। वहीं, स्कूल में सीसीटीवी नहीं हैं तो क्यों और सीसीटीवी लगे हैं तो उनकी उपयोगिता क्या है?

बताया जाता है कि 6-7 वर्ष पूर्व भी इस स्कूल के सुरक्षाकर्मियों को एके-47 रायफल दिए जाने को लेकर विवाद उठा था। बाद में स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह प्लास्टिक का खिलौना था। इसे बच्चों को दिखाने के लिए लाया गया था।

बहला-फुसलाकर ले जाता और देता धमकी
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी अशोक बच्चे को बहला-फुसलाकर एकांत कमरे में ले जाता। फिर धमकी देकर उससे कुकर्म करता। आरोपी परिजनों या अन्य किसी से शिकायत न करने के लिए भी उसे धमकी देता था। इसके चलते मासूम दरिंदगी बर्दाश्त करता रहा। मंगलवार को बालक ने साहस दिखाते हुए मां को रोते हुए आपबीती सुनाई। फिर मां ने सूरजपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें