फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालत में खंभे से लटका मिला शव

Sun, 27 Mar 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
वसंतकुंज साउथ इलाके के रजोकरी गांव में शनिवार सुबह एक शख्स का शव श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालात में खंभे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त बलविंदर यादव (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सुबह स्थानीय लोगों ने उसे  खंभे से लटका देखकर पुलिस व परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने हत्या कर बलविंदर का शव खंभे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के दोनों दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को ही शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक बलविंदर अपने परिवार के साथ पंकज टेंट हाउस, होली चौक, रजोकरी गांव में रहते थे। इसके परिवार में दो बेटे और भाई हैं।

बलविंदर का बड़ा बेटा तरुण अपना व्यवसाय करता है। फिलहाल बलविंदर समाजसेवा करता था। शुक्रवार रात 9:30 बजे तक उसे देखा गया था। उसके बाद वह गायब था।

तड़के ग्रामीण जब मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे तो उन्होंने बिजली के खंभे से बलविंदर का शव लटके देखा। बलविंदर के बड़े भाई राजपाल ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को लटकाया गया है।
विज्ञापन


इधर शुरुआती जांच के बाद पुलिस बलविंदर के आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। पुलिस की मानें तो कई साल पहले बलविंदर की पत्नी ने भी फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें