फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो सकती है भाजपा नेता की गिरफ्तारी

Mon, 23 Jun 2014 09:58 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ में फंसे भाजपा नेता और शिप्रा सनसिटी फेज-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय सिंह की सोमवार को गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


लखनऊ गई पुलिस टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपेगी। इसके बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ पुलिस टीम आरोपों की जांच करने शुक्रवार को लखनऊ गई थी। शनिवार रात को टीम लौट आई है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि टीम ने होटल में जाकर सभी तथ्यों की जांच की है।

साथ ही मैनेजर आदि से घटना के बारे में पूछताछ भी की गई है। जांच अधिकारी मामले की रिपोर्ट सोमवार को देंगे। अधिकारी भले ही रिपोर्ट सोमवार को देने की बात कह रहे हों मगर सूत्रों की मानें तो भाजपा नेता पर लगे ज्यादातर आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के होटल में उनके ठहरने और विवाद की भी पुष्टि हो गई है। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। इसके साथ ही मामले में कुछ धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।

उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि भाजपा आला पदाधिकारियों के दबाव में पुलिस आरोपी नेता की गिरफ्तारी से बच रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें