तिगांव के एक युवक ने एसपी मेवात को शिकायत कर मेवात जिला के भाजपा के एक नेता पर जान से मारने की धमकी देने तथा किसी संगीन अपराध में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।
इस युवक ने कहा कि इस भाजपा नेता से उसको व उसके परिवार को जान व माल का खतरा बना हुआ है। तिगांव के फकरुद्दीन ने एसपी मेवात को की शिकायत में कहा कि मेवात विकास बोर्ड़ के सदस्य एवं भाजपा नेता आलम उर्फ मुंड़ल के रिश्तेदारों की राजस्थान के नांगल गांव में लीज हैं।
चुंकि मेवात जिला प्रशासन ने मेवात जिला के गावों की अरावली पहाड़ियों में बने अवैध रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर बंद करवा दिया है।
फकरुद्दीन ने आरोप लगाया कि अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने की वजह से भाजपा नेता आलम उर्फ मुंड़ल ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर नांगल से सिरसबास, तिगांव तथा नांगल से बड़ेड़ वाले अवैध रास्ते से डंपरों की आवाजाही शुरु करवा दी थी।
फकरुद्दीन ने कहा कि इन डंपरों से कुछ लोग इन डंपरों से अवैध वसूली कर रहे थे जिससे उनका यह अवैध धंधा फल-फूल रहा था।
अवैध रास्तों से गैर कानूनी तरीके से डंपरों की आवाजाही होने व कु छ लोगों द्वारा गुंड़ा टैक्स वसूलने की शिकायत फकरुद्दीन ने जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों को कर दी।
जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया तथा नांगल से सिरसबास, तिगांव तथा नांगल से बड़ेड़ वाले रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर डंपरों की आवाजाही बंद करवा दी ।
गुंड़ा टैक्स वसूलने वालों का धंधा चौपट हो गया। फकरुद्दीन ने आरोप लगाया कि प्रशासन से शिकायत करने की वजह से भाजपा नेता आलम उर्फ मुंड़ल पूरी तरह से परेशान हो गया ।
फकरुद्दीन ने कहा कि आलम उर्फ मुंड़ल ने उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ किसी संगीन आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी है।