फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से बाइकसवारों ने छीने 24.5 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसके होश उड़ गए। वो तो हमेशा की तरह अपने काम पर निकला था पर उसे नहीं पता था कि उसके और उसकी कंपनी के साथ ये सब हो जाएगा।
विज्ञापन


गाजीपुर में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट नितिन शुक्ला से साढ़े चौबीस लाख रुपये लूट लिए।

पीड़ित ने पुलिस बताया कि उसने छह जगहों से रुपये इकट्ठे किए थे। मामला दर्जकर पुलिस जांच कर रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

तमंचा द‌िखाकर लूटा एजेंट को

पुलिस के मुताबिक, मौजपुर निवासी नितिन हौजखास स्थित एक निजी ऑनलाइन शॉपिग कंपनी में कैश कलेक्शन एजेंट का काम करता है। सोमवार दोपहर उसने यमुना विहार, शाहदरा, झिलमिल, सूर्य नगर और गाजीपुर के अलावा एक अन्य जगह से 24.5 लाख रुपये एकत्रित किए।

एक बैग में रुपये रखकर वह बाइक से कंपनी जा रहा था। इस बीच गाजीपुर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन पर नीले रंग की पल्सर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने नितिन से बैग छीन लिया और भाग निकले।

लूट की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। नितिन ने पुलिस को बताया कि दोनों ने हेलमेट पहना था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में नितिन के किसी जानकार का ही हाथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें