फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो रुकवाई, की पिटाई और लूटे 2.5 लाख

Sat, 26 Apr 2014 04:40 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-20 में स्कॉर्पियो सवार युवकों को मारपीट कर ढाई लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


युवक रुपये बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उधर, पुलिस ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया है। जानकारी के मुताबिक छलेरा निवासी मुकेश चौहान ने ईको इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की फ्रैंचाइजी ले रखी है।

उनके सेक्टर-2 स्थित कार्यालय से शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कर्मचारी सदरपुर निवासी कुलदीप चौहान व अंकित चौहान ढाई लाख रुपये जमा कराने के लिए सेक्टर-11 स्थित बैंक जा रहे थे।
विज्ञापन


सेक्टर-20 के जी ब्लॉक में एक स्कूल के पास कार व बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल कुलदीप को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा नेता हत्याकांडः CBI करेगी जांच

मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-20 पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामला लूट का नहीं पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का है।

पहले हुई थी मारपीट
कुलदीप चौहान की फरवरी माह में बख्तावरपुर निवासी अमर पाल के बेटों से मारपीट हुई थी। मामला लूट का दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शुक्रवार को अमरपाल के बेटों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलदीप व अंकित के साथ मारपीट की है। घटना की रिपोर्ट कुलदीप के पिता ने थाने में दर्ज कराई है। जिसमें अमरपाल के बेटों को नामित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें