फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने सुपरवाइजरों से लूटे डेढ़ लाख

Sun, 13 Apr 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में मोजरबेयर कंपनी के पास दो सुपरवाइजरों से हथियार के बल पर बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट के मामले को चोरी में दर्ज किया है। उधर, लूट के मामले को चोरी में दर्ज करने पर पीड़ितों ने आला अधिकारियों से मिलने की बात कही है।

मोजरबेयर कंपनी में शैलेंद्र सिंह लेबर कॉन्ट्रेक्टर हैं। उन्होंने रात की शिफ्ट में काम करने वाले मजदूरों को वेतन देने के लिए सुपरवाइजर राहुल और दीपक को करीब तीन लाख रुपये दिए थे। शिफ्ट में कम लोग आने के कारण करीब डेढ़ लाख रुपये बच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घर में खेल रहे तीन मासूम बच्चे जिंदा जले

दोनों सुपरवाइजर रात में रुपयों का बैग लेकर सूरजपुर स्थित मुंशी कॉलोनी के लिए चले थे। मोजरबेयर कंपनी से चंद कदम की दूरी पर ही बाइक पर दो बदमाश आए और तमंचों के बल पर दोनों से रुपयों का बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुपरवाइजरों ने घटना की सूचना ठेकेदार को दी। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामले को चोरी में दर्ज कर लिया।

पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस मामले को हल्का करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जाएगी और अगर मामला लूट का हुआ, तो उन्हीं धाराओं में दर्ज कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें