फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने तीन महिलाओं से लूटी चेन

Mon, 19 May 2014 12:48 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने रविवार सुबह एक के बाद एक तीन चेन लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इनमें से एक घटना थाने के पास हुई तो दूसरी मोहन नगर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर। पुलिस ने तीनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहली घटना सुबह करीब सवा नौ बजे वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास हुई। सेक्टर-पांच निवासी छात्रा नीतू दिल्ली स्थित अपने कोचिंग इंस्टीट्यूट जा रहीं थीं। मेट्रो स्टेशन पहुंचकर वह रिक्शे से उतर मेट्रो की ओर बढ़ी ही थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली। बदमाश सेक्टर चार की गलियाें में भाग निकले।

इसके कुछ ही देर बाद करीब साढ़े दस बजे राजीव कालोनी निवासी महिला सरिता मोहन नगर मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं। तभी सामने से काली बाइक पर सवार दो बदमाश आए और रास्ता पूछा। महिला कुछ कहती उससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली।
विज्ञापन


तीसरी घटना भी कुछ ही देर बाद थाना लिंक रोड के पास हुई। वैशाली सेक्टर चार निवासी रीमा सिंह साइट चार स्थित सर्विस स्टेशन से अपनी कार लेने जा रहीं थी। लिंक रोड थाने से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें