फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चला रहे युवक को रोकना पड़ा भारी, ट्रैफिक सिपाहियों को पीट वर्दी फाड़ी

Sat, 03 Feb 2018 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : self
विज्ञापन

शाहदरा में गलत दिशा में बाइक चला रहे युवक को रोकना ट्रैफिक सिपाहियों को भारी पड़ गया। युवक ने सिपाहियों के साथ हाथापाई की और कड़े से हमला कर एक सिपाही को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आरोपी युवक ने फोन कर मां और भाई को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन


उन लोगों ने भी सिपाहियों पर पथराव कर दिया और वर्दी फाड़ दी। पीड़ितों ने किसी तरह से आरोपियों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। शाहदरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान करतार नगर (शाहदरा) निवासी गुरमीत सिंह, चरणजीत कौर और गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। प्रवीण (30) सपरिवार भागीरथी विहार में रहता है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती शाहदरा ट्रैफिक सर्किल में है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह सिपाही दीपक के साथ जीटी रोड शाहदरा के हनुमान मंदिर के पास ट्रैफिक व्यवस्था देख रहा था। इसी दौरान उसने एक बाइक सवार युवक को लोनी रोड से गलत दिशा से आते देखा। सिपाही दीपक ने बाइक सवार को रोका। बाइक रोकते ही युवक सिपाही से मारपीट करने लगा।

यह देखकर प्रवीण वहां पहुंचा और युवक को समझाने की कोशिश करने लगा, लेकिन युवक का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उसने तुरंत प्रवीण के चेहरे पर घूंसे जड़ दिए। हाथ में पहने कड़ा से चोट लगने पर प्रवीण के चेहरे से खून निकलने लगा। सिपाहियों ने उसे काबू करने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक ने घर फोन कर दिया। कुछ ही देर में युवक की मां और भाई आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें