जीटीबी एंक्लेव में बुधवार देर रात एक बाइक सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी बुरी तरह जख्मी हो गए।
मृतक की शिनाख्त प्रतीक (16) के रूप में हुई है। घायल गोविंदा (16) और आकाश (20) का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, प्रतीक परिवार के साथ उलधनपुर, नवीन शाहदरा में रहता था। वह सरकारी स्कूल में नौवीं का छात्र था। बुधवार देर रात करीब एक बजे दो दोस्तों गोविंदा और आकाश ने फोन करके उसे घर से बाहर बुलाया था।
तीनों एक बाइक पर बिना हेलमेट के रात को मौज-मस्ती करने निकल गए। रात करीब 2:30 बजे जीटीबी एंक्लेव में बाइक सड़क किनारे खड़े ऑटो से जा टकराई।