फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों के सामने बेबस पुलिस, 24 घंटे में 12 लूट की वारदातों को दिया अंजाम

Thu, 07 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों के आतंक के आगे पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आ रही है। रोजाना बाइक सवार बदमाश शहर में तीन से चार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, लेकिन मंगलवार रात से बुधवार शाम तक आंकड़ा बढ़ गया। 24 घंटे में बदमाशों ने शहर में 12 लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


सात लोगों से मोबाइल लूटा
मुजफ्फरनगर निवासी प्राची किसी काम से नोएडा आई थी। वह सेक्टर-37 स्थित सड़क के किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रही थी। उसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। 

पीड़िता ने सेक्टर-39 थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। दिल्ली निवासी अहमद सेक्टर-18 में खरीदारी करने आए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन


वहीं, बाइक सवार बदमाशों ने मोहित से भी मोबाइल लूट लिया। दोनों शिकायत पीड़ितों ने सेक्टर-20 थाने में दी है। सेक्टर-21 निवासी अंबिका गौतम मंगलवार शाम को सेक्टर में टहल रहे थे। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। सेक्टर-27 निवासी सौरभ कुमार घर जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने सौरभ से मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन

दो कर्मचारियों से नकदी, मोबाइल, सामान लूटा

लूट - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने में दी है। दिल्ली निवासी रवि प्रकाश ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। वह बॉटेनिक गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचे। इसी बीच फोन आने पर किसी से मोबाइल पर बात करने लगे।इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। सेक्टर 62 की एक निजी कंपनी में तारकेश्वर पांडेय काम करते हैं। घर लौटने के दौरान सेक्टर-62 में बाइक सवार बदमाशों से उनसे मोबाइल लूट लिया।

दो कर्मचारियों से नकदी, मोबाइल, सामान लूटा
निजी कंपनी में काम करने वाला गजानंद सेक्टर-63 स्थित ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया। बैग में नकदी, मोबाइल व अन्य सामान था। मामले में गजानंद ने फेस-3 थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

वहीं, फेस-2 स्थित निजी कंपनी में मोहम्मद यासीन कामकरते हैं। वह मंगलवार शाम को कंपनी से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनसे हथियारों के बल पर 8 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत फेस-2 पुलिस से की है।

अधिकारी की पत्नी से चेन झपटी 
सेक्टर-50 में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुब्रह्मण्यम परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी मीरा मंगलवार शाम को घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और मीरा से सोने की चेन लूट ली। मीरा ने काफी शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मामले में सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

महिला से दिनदहाड़े पर्स लूटा
सेक्टर-50 निवासी नूपुर सेक्टर-41 गई से घर लौट रही थीं। बाइक सवार बदमाशों ने उनसे पर्स लूट लिया। उसमें चार हजार रुपये, एटीएम कार्ड,
मोबाइल व अन्य सामान था। पीड़िता ने सेक्टर-39 थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

युवक से मारपीट कर लूट
सदरपुर निवासी यरून भदौरिया से मारपीट कर दो लोगों ने 17 हजार रुपये लूट लिए। यरून ने मुकेश, रिंकू यादव. कल्लू चौहान पर लूट का आरोप लगाया है, लेकिन सेक्टर-39 पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट मारपीट की धाराओं में ही दर्ज की है। वहीं, यरून के परिजनों को कहना है कि यरून से लूट करने के बाद मुकेश, कल्लू, और रिंकू ने उसकी जमकर पिटाई की है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें