फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले बहन को किया फोन, कहा मेरे बच्चों का ख्याल रखना

Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-61 के डी ब्लाक में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बहन को फोन करके  कहा कि मैं दोनों बच्चों को तुम्हारे हवाले कर रहा हूं। उनका ख्याल रखना। सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिहार के मधुबनी जिले के नईम उर्फ राजू (25) सेक्टर-61 के डी ब्लाक में एक व्यवसायी के घर पर काम करता था। वह घर की छत पर बने कमरे में रहता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात 2 बजे वह अपनी बहन को फोन कर दोनों बच्चों की देखभाल करने की बात कह रहा था।

इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया था। घबराहट होने पर युवक की बहन ने मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक छत पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो नईम तार से फंदा बनाकर पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन

  शव के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-58 पुलिस लोगों से पूछताछ करआत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें