फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, असम से लाकर जीजा संग मिलकर किया गैंगरप

Thu, 11 Aug 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती करके युवक उसे नोएडा ले आया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा दिया और जीजा के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


युवती ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश, भिंड निवासी दिनेश यादव की असम की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। 

युवती आर्मी में सूबेदार की बेटी है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। दिनेश उसे असम से नोएडा लेकर आ गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर कई माह तक किया दुष्कर्म

अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि दिनेश ने कई माह तक शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को जीजा नवीन के घर ले गया, जहां दोनों ने उससे गैंगरेप किया। 

युवती ने इसका विरोध किया तो उसे सेक्टर-15 की एक पीजी छोड़कर आरोपी चले गए। मामले में पीड़िता ने कोर्ट में अपील की थी। सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि अदालत ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। 

पीड़िता थाने में मामले की शिकायत लेकर नहीं आई थी। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें