छलेरा स्थित गली नंबर-1 में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली ब्यूटीशियन की गला दबा कर प्रेमी ने हत्या कर दी। सेक्टर-39 पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।ब्यूटीशियन शादी-शुदा होने के बावजूद अपने पति को छोड़ कर यहां प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निवासी ममता (32) विगत दो वर्षों से छलेरा स्थित गली नंबर-1 में पूर्व प्रधान प्रेम चंद्र गौतम के घर में किराए पर रह रही थी। ममता ब्यूटीशियन का काम करती थी। ममता के साथ उसका प्रेमी विजेंद्र सैनी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। विजेंद्र ड्राइविंग का काम करता है। रोजाना की तरह रविवार रात भी विजेंद्र ममता के साथ उसके घर पर मौजूद था।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे तक विजेंद्र और ममता के बीच लड़ाई होती रही। विजेंद्र अक्सर उसे मारता-पीटता भी रहता था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसियों ने देखा कि ममता के कमरे का दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था।