एक बार में टेबल पर बैठने को लेकर हुए झगड़े में एक बाउंसर ने युवक को बीयर की बोतल मार दी। घायल अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
दरअसल, बुधवार रात एक युवक बार में पहुंचा। वहां उसने कोई एक टेबल पर चुनी और बैठ गया। कुछ देर बार एक शख्स वहा आया और टेबल से हटने की बात करने लगा। पर पहले बैठे युवक ने टेबल से हटने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बाउंसर से झगड़ा हो गया।
इस दौरान बाउंसर ने टेबल पर रखी बीयर की बोतल युवक के चेहरे पर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे बृहस्पतिवार को पुलिस ने धर दबोचा।