फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले को थप्पड़ मारा तो कर दी छात्रा की पिटाई

Thu, 03 Dec 2015 08:11 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एलआर कॉलेज में छेड़छाड़ का विरोध करते हुए एक छात्रा ने आरोपी छात्र को थप्पड़ मार दिया। आरोपी ने गलती स्वीकार करने के बजाय पीड़िता की ही पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इससे नाराज अन्य स्टूडेंट्स ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलेज में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित छात्रा कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। बृहस्पतिवार सुबह वह क्लास से निकलकर वॉशरूम जा रही थी। इस दौरान कॉलेज पार्क के ग्रिल पर बैठे युवक ने उस पर छींटाकशी की।
विज्ञापन


छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। गुस्साई छात्रा ने आरोपी को थप्पड़ रसीद कर दिया। आरोप है कि छात्र ने पीड़िता की पिटाई कर दी। घटना के विरोध में छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इसी बीच आरोपी छात्र वहां से खिसक गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि मामला दो पक्षों की राजनीतिक लड़ाई से जुड़ा हो सकता है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एक दिन पहले भी की थी छेड़छाड़
छात्रा के अनुसार, बुधवार को जब वह स्कूटी पर कॉलेज आ रही थी, तब आरोपी ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारने की कोशिश करते हुए छींटाकशी की थी।

हालांकि तब उसने आरोपी की हरकत को नजरअंदाज कर दिया। आरोपी पक्ष के युवक कॉलेज में दबंगई दिखाते हैं और विरोध करने पर धमकाते हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते कॉलेज के बाहर फायरिंग भी की थी।

छात्र करेंगे घेराव
छात्र संघ अध्यक्ष मोहित कसाना ने चेताया है कि अगर कॉलेज प्रबंधन और पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो छात्र कॉलेज का घेराव करेंगे।

उधर, कॉलेज प्राचार्य एसडी कौशिक ने बताया कि मामला कॉलेज के बाहर का है, पुलिस जिसकी जांच कर रही है। पुलिस कार्रवाई के बाद ही प्रबंधन कोई कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें