फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के गेट से अगवा कर ली छात्रा, भाई को भी पीटा

Thu, 14 Apr 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज के गेट से मंगलवार सुबह एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। घटना के वक्त उसका भाई मौके पर मौजूद था। वह बहन को छोड़ने आया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके भाई पर भी हमला किया। इस मामले में सेक्टर-39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा का परिवार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उसके चाचा का कहना है कि उनकी भतीजी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। मंगलवार को उसकी परीक्षा सुबह की पाली में थी। भाई ने जैसे ही कॉलेज के गेट पर बहन को छोड़ा तभी उसकी आवाज सुनाई दी। उसने पलटकर देखा तो उसकी बहन को एक कार में खींचकर कुछ लोग ले जा रहे थे।

युवक ने पुलिस को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो बाइक सवार दो युवक आए और उस पर हमला कर धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद युवक घर पहुंचा। परिजन युवक को लेकर फेस-2 थाने गए, जहां मामला सेक्टर-39 थाने का बताया गया। सेक्टर-39 थाने में उन्होंने अपहरण की तहरीर दी।  थाना प्रभारी जहीर खां ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें