नोएडा मार्क्सवादी कम्युष्टि पार्टी गौतमबुद्व नगर कमेटी की बैठक आशा यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी द्वारा जनमुद्दों पर चलाये जा रहे अभियान की रिपोर्ट पार्टी जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने रखी और जन मुद्दों पर संघर्ष को और तेज का निर्णय लिया गया साथ ही बिसाहड़ा दादरी काण्ड पर विस्तार से चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि मृतक इकलाख एवं उसके परिवार को न्याय दिलाने एवं सम्प्रदायिक गतिविधियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मदन प्रसाद, भरत डेंजर, भीखू प्रसाद, रामसागर, राजनंदन, हरिकिशन, रविंद्र भारती, रामस्वारथ, वीरेंद्र पाण्डेय ने भाग लिया।