फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ ने पति से कराया भतीजी का बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पुलिस ने किशोरी को कई दिन तक बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके फूफा और सहयोग करने के लिए उसकी बुआ को गिरफ्तार किया है। घटना सूरजपुर क्षेत्र के एक गांव में साल 2013 में हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने सितंबर 2014 में सूरजपुर कोतवाली में तहरीर देकर उसकी बेटे के साथ दुष्कर्म के मामले में अपनी बहन और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़ित का आरोप था कि उसकी 16 साल की बेटी स्कूल की छुट्टियों में मार्च 2013 में अपनी बुआ के घर गई थी, लेकिन उनके बीच चल रहे आपसी विवाद का बदला लेने के लिए उसकी बहन ने अपने पति को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए उकसाया था। आरोप है कि किशोरी को कई दिन तक उन्होंने बंधक भी बनाकर रखा।
विज्ञापन


बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का है। लेकिन रिपोर्ट के आधार पर आरोपी फूफा और बुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति पर दुष्कर्म लगाया कराने का आरोप

दिल्ली के मंडावली में एक महिला ने पति पर वेश्यावृति और कुछ युवकों से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने धमकी देने, मारपीट कर दुष्कर्म कराने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, करीब 28 वर्षीय पीड़ित महिला की तीन साल की बेटी भी है।

मूलत: पश्चिम बंगाल निवासी महिला पति और बच्ची के साथ पांडव नगर में रहती है। बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि पति उससे जबरदस्ती गलत काम करवाता है। विरोध करने पर पिटाई की जाती थी। इस धंधे में टीना भी साथ देती है।
विज्ञापन

मासूम से पड़ोसी ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

दिल्ली पूर्वी जिला के जगतपुरी इलाके में बुधवार को 11 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्र्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 42 वर्षीय खालिद ने बच्चे को बहला फुसला कर उसके साथ कुकर्म किया। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को मंडावली इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय किशोर अपने परिजनों के साथ जगतपुरी इलाके में रहता है। वह पास के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। बुधवार दोपहर किशोर अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला खालिद उसे बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया। जहां उसने किशोर के साथ कुकर्म किया।

आरोपी के चंगुल से छुटने के बाद किशोर ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन किशोर को लेकर जगतपुरी थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने शिकायत के बाद पीड़ित किशोर का मेडिकल करवाया। जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद जगतपुरी थाना पुलिस ने आरोपी खालिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक सूचना पर खालिद को मंडावली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि खालिद शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें