फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर ऑडी कार का लालच देकर की 45 हजार की ठगी

Mon, 23 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनावली गांव में पूर्व प्रधान के बेटे को फेसबुक पर ऑडी दिखाकर एक युवक ने 45 हजार रुपये ठग लिए। उसने 50 लाख रुपये की ऑडी कार 25 लाख रुपये में बेचने का लालच दिया और रुपये ठग लिए। पुलिस के अनुसार, गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र के बेटे सौरव नागर की कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोस्त ने फेसबुक पर नई ऑडी कार की फोटो दिखाई। 
विज्ञापन


कार की शोरूम कीमत 50 लाख थी, जिसे फेसबुक दोस्त ने 25 लाख में ही दिलवाने का दावा किया। कार की आधी कीमत जानकर सौरव तुरंत खरीदने के लिए तैयार हो गया। दोनों की सूरजपुर कस्बे में मुलाकात हुई।

आरोपी ने सौरव से एडवांस में 45 हजार रुपये मांगे। उसने बताया कि कार को शोरूम से बुक कराने के लिए यह रकम पहले देनी होगी। बाकी रकम कार मिलने पर देनी होगी। उसकी बातों में आकर सौरव ने 45 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उससे कई दिन तक उससे संपर्क नहीं किया। बाद में बातचीत करने पर ठीक से जवाब नहीं दिया। सौरव ने ठगी का आरोप लगाते हुए सूरजपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत की।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी तरीके से कार दिलाने का लालच दे रहा था। हालांकि, दोनों युवकों के बीच समझौता हो गया है। आरोपी के पैसे लौटाने की बात पर पीड़ित ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें