फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए लाई जा रही शराब संग चार धरे

Mon, 23 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
दनकौर पुलिस ने रविवार तड़के पंचायत चुनाव के लिए कार और बाइक पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हरियाणा के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 पेटी हरियाणा मार्का देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी लियाकत, इरशाद, मुफीद और मुबारक के रूप में हुई है। दनकौर कोतवाली प्रभारी रविंद्र राठी ने बताया कि दनकौर क्षेत्र में हो रहे पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए हरियाणा से शराब उपलब्ध कराने के लिए तस्कर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को एसेंट कार और बाइक पर हरियाणा मार्का शराब लाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को अवैध शराब समेत दबोच लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें