फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, इंसानियत को दागदार करती ये कहानी

Mon, 19 May 2014 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में इंसानियत को दागदार करती करतूत सामने आई है। एक वृद्धा के पैर से चांदी के कड़े निकालने के लिए लुटेरों ने उसके पंजे काट दिए।
विज्ञापन


यह दिल दहला देने वाली वारदात धार जिले में बागडिय़ा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीया कस्तूरीबाई बद्री को लुटेरों ने घेर लिया और पंजे काटकर पैर से डेढ़ किलो वजनी चांदी के कड़े ले गए।

बकरियां चराने गई उस महिला के साथ जब सुनसान जंगल में ये सब हुआ तो उसके चिल्लाने पर भी कोई मदद के लिए नहीं पहुंच पाया।

शाम को जब उसका बेटा ढूंढने निकला, तो मां खेत में लहूलुहान पड़ी मिली और पास में दोनों पंजे कटे पड़े हैं। गंभीर हालत में उसे इंदौर भेजा गया है।

सुनसान जंगल में तड़पती रही वह महिला

बताया जाता है कि कस्तूरीबाई बकरी चराने जंगल गई थी और तेज बारिश होने से जंगल में रुक गई।

तभी जंगल में बैठे दो युवक उसे जबर्दस्ती खेत में ले गए और मुंह-हाथ और आंख पर पट्टी बांध दी।

फिर उस महिला के दोनों पैर के पंजे काट दिए और कड़े निकालकर भाग गए। महिला एक घंटे से ज्यादा समय तक बारिश में तड़पती रही।

इस बीच जब महिला घर नहीं लौटी तो उसका बेटा मोटरसाइकल लेकर उन्हें ढूंढने निकला।
विज्ञापन

खेत में पड़े थे खून के ढेर और दो कटे पंजे

अचानक उसे एक खेत में खून का ढेर और दो पंजे कटे हुए पड़े थे। पास में मां घायल अवस्था में पड़ी हुई थी।

सरपंच की मदद से उसे धार लाया गया फिर हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर भेजा गया।

हालांकि कस्तूरीबाई इस स्थिति में नहीं है कि वह घटना का पूरा विवरण बता सके। शाम करीब साढ़े सात बजे धार पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें