फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गायब हो जाता है एटीमएम कार्ड क्लोनिंग गिरोह?

Thu, 26 Dec 2013 10:12 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिसंबर की रात एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर रुपये निकालने वाले गिरोह के शिकार बने चार लोगों ने थाना सेक्टर-24 में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इससे पहले भी पांच लोग अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जबकि पुलिस अभी तक इस गिरोह का पता नहीं लगा सकी है। जांच में साइबर सेल एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

थाना सेक्टर-24 में मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली सेक्टर-34 निवासी सोनल सिंह पवार ने शिकायत की है कि 8 दिसंबर की रात उनके पीएनबी के डेबिट कार्ड से 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


जबकि कार्ड उनके ही पास था। इसी तरह सेक्टर-12 की लैब में कार्यरत कल्याणी ने भी शिकायत दी है कि 8 दिसंबर की रात उनके एटीएम से 16 हजार रुपये निकाले गए। यह रुपये सेक्टर-12 के वाई ब्लाक स्थित एटीएम बूथ से निकाले गए थे।

राजवीर ने भी थाना सेक्टर-24 में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। 9 दिसंबर को उनके खाते से नेट बैंकिंग के जरिये 40 हजार रुपये निकाले गए हैं।

इसी तरह गिझोड़ निवासी बृजेश कुमार के खाते से भी 9 दिसंबर को पचास हजार रुपये सेक्टर-34 स्थित पीएनबी के एटीएम से निकाले गए थे।

इसके अलावा अन्य लोगों के एटीएम क्लोनिंग से रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। थाना पुलिस ने सभी मामले जांच के लिए साइबर सेल के पास भेज दिए हैं।
विज्ञापन


साइबर सेल के प्रभारी सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर-34 स्थित एटीएम बूथ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कुछ संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें