फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर शादी के अगले दिन क्यूं छत से कूदी नई नवेली दुल्हन

Mon, 20 Nov 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में सोमवार की सुबह शादी कर के आई नई नवेली दुल्हन को छत से कूदना पड़ा। जब वह सुबह रसोई में खाना बना रही थी तब सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर के परखच्चे उड़ गए और दुल्हन को अपनी जान बचाने के लिए छत से कूदना पड़ा। हालांकि, छत से कूदने पर उसके पैरों में काफी चोट आई है।

विस्फोट के कारण घर की दीवार के साथ छत भी उड़ गई। यह घटना थाना विजयनगर के बाइपास चौकी की इंदराज कालोनी का है। विनोद शर्मा के मकान में खाना बनाते समय सोमवार सुबह सिलेंडर फटा। पड़ोसियों के अनुसार, घर में कल ही लड़के की शादी हुई और हादसे के दौरान घर में दुल्हन खाना बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन का इलाज कोलंबिया अस्पताल में चल रहा है। हादसे के दौरान घर के अंदर करीब चार पांच लोग मौजूद थे उनमें से किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें