फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड : गर्लफ्रेंड का परिवार इस तरह सुलझा सकता था मामला, फिर भी दी दर्दनाक मौत

Mon, 05 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ankit murder - फोटो : facebook/अमर उजाला
विज्ञापन

लड़की के परिवार वाले इतनी बड़ी घटना को अंजाम देंगे इसकी भनक पड़ोसियों को नहीं थी। लोगों का कहना है कि दिन में लड़की के पिता घर में मौजूद थे और वह अपने बेटे के साथ पानी की टंकी को साफ कर रहे थे।

विज्ञापन

 

पड़ोस में रहने वाली प्रीति ने बताया कि जब उसने लड़की के पिता से कार्यालय नहीं जाने की बात पूछी तो उन्होंने बीमार होने का कहा। हालांकि यह बात सुनकर प्रीति ने उनसे मजाकिये लहजे में कहा कि छुट्टी का फायदा उठाकर टंकी ही साफ कर रहे हैं।

सैफाली गांगुली ने बताया कि लड़की के पिता पश्चिम बंगाल के खिदिरपुर के रहने वाले थे और अक्सर उसके साथ बंगाली भाषा में बात करते थे। जब भी उनकी मुलाकात होती थी तो वह उनसे बंगाली में ही कुशल क्षेम पूछते थे।

विज्ञापन

कभी नहीं लगा था कि वह ऐसा करेंगे

ankit murder - फोटो : facebook
उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार वाले यहां करीब डेढ़-दो साल से रह रहे थे लेकिन उन लोगों को कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वह इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देंगे।
 
लड़की के साथ उसके परिजनों के मारपीट करने की बात पूछने पर उन्होंने बताया कि घटना के कुछ दिन पहले उसकी पिटाई की गई थी।
 
वहीं अनिता ने कहा कि लड़की की मां कट्टर स्वभाव की थी। आशंका है कि महिला के दबाव की वजह से ही परिवार ने घटना को अंजाम दिया।
 
हालांकि अनिता का कहना है कि अंकित ने कोई गुनाह नहीं किया था। दोनों परिवारों को बैठकर इस पर बातचीत करनी चाहिए थी।

आरोपियों के परिजनों ने घर खाली किया

ankit murder - फोटो : facebook
ख्याला इलाके में बढ़ रहे तनाव के बीच शुक्रवार शाम आरोपियों के परिजनों ने अपना घर खाली कर दिया है। परिवार वाले दिल्ली में हैं या फिर दिल्ली से बाहर इस बात की जानकारी पुलिस नहीं दे रही है।

बताया जा रहा है कि तनाव को देखते हुए पुलिस की सलाह पर यह कदम उठाया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के परिवार वालों पर हमला हो सकता है। लड़की की मौसी के घर पर ताला लगा हुआ है।

आस-पास रहने वालों ने बताया कि शनिवार तक परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। महिला का पति सउदी अरब में काम करता है। महिला अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ यहां रहती थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

शनिवार रात पुलिसकर्मी उसके घर पर आए थे। उसके बाद ही परिवार वाले अपना सामान लेकर कहीं चले गए। लड़की की छोटी बहन भी अपनी मौसी के पास ही रह रही है।

किराएदारों को कमरा नहीं देने की सलाह

ankit murder - फोटो : facebook
आरोपियों के घर के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस ने लोगों से किराएदार को कमरा नहीं देने की सलाह दी है। लोगों का कहना है कि यहां रहने वाले दो तिहाई आबादी किराएदारों की है।

काफी लोग लंबे अरसे से बतौर किराएदार रह रहे हैं। यहां तक कि लड़की के परिवार वाले भी किराए के मकान में रहते थे। हालांकि लड़की की मौसी का अपना मकान है।
विज्ञापन

आरोपियों के ब्यूटी पार्लर को खाली करवा दिया

ankit murder - फोटो : अमर उजाला
लड़की की मां और मौसी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। लड़की की मौसी का उसी गली में पार्लर था जहां आरोपी अपने परिवार के साथ रहते थे।

जबकि उसकी मां का मुख्य सड़क पर पार्लर था। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के बाद मकान मालिक ने मामले की संजीदगी को देखते हुए लड़की की मौसी का पार्लर खाली करवा लिया। वहीं उसकी मां का भी पार्लर खाली करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें