यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।
अलीपुर इलाके में गाली देने से गुस्साए एक नौकर ने सर्विस स्टेशन के मालिक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। उसके कंधे और छाती पर जख्म है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार मूलत: आरा बिहार निवासी अशोक (43) परिवार के साथ अलीपुर में रहता है। वह अलीपुर स्थित एक धर्मकांटा पर सर्विस स्टेशन चलाता है। यहां पर ट्रक की धुलाई का काम होता है।
अशोक ने एक माह पहले काम करने के लिए समयपुर बादली के लेबर चौक से अरशद (33) नाम के मजदूर को लाया था। वह उससे गाड़ियों की धुलाई करवाता था। बुधवार दोपहर में अरशद ने कुल्हाड़ी से अशोक की छाती और कंधे पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच में पता चला कि अशोक के नौकर ने वारदात को अंजाम दिया है। अलीपुर थाना पुलिस ने आरोपी अरशद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की
बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे स्वरूप नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि काम करने के दौरान अशोक उसे गाली देता था। जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। अरशद मूलत: औरंगाबाद विहार का रहने वाला है।