फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त जानकारी लेकर खाते से निकाली रकम, 14 महीने बाद केस हुआ दर्ज

Wed, 08 Jun 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बता कर ठगों ने एसजीएम नगर में रहने वाली सतीश चंद से उनके एटीएम कार्ड की जानकारियां ले लीं और खाते में से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी की घटना के 14 माह बाद सतीश ने एसजीएम नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सतीश चंद्र का खाता कॉरपोरेट बैंक में है। उनके मुताबिक 21 मार्च 2015 को उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने काल की। कॉल करने वाले ने खुद को उनके बैंक का प्रबंधक बताया। उसने बताया कि उनका एटीएम कार्ड व खाता बंद हो गया है। उन्होंने कारण पूछा तो उसने कुछ तकनीकी दिक्कत बताते हुए उनसे खाता दोबारा चालू करवाने के बारे में पूछा।

उन्होंने हामी भरी तो उसने खाते और एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी मांगी। उन्होंने खाता नंबर, एटीएम कार्ड का नंबर, पिन नंबर, सीसीवी कोड और वैलिडिटी बता दी। इसके बाद उनके खाते में से रकम निकलने के मैसेज आने शुरू हुए। उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो एसा कोई फोन नहीं किये जाने की बात बताई गई। उनके खाते से 1.30 लाख रुपये निकले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने लंबी जांच पड़ताल के बाद सोमवार को केस दर्ज किया। एसएचओ एसजीएम नगर थाना सुभाष चंद ने बताया कि सतीशचंद्र के खाते से दूसरे खाते में धन ट्रांसफर किया गया है। आरोपियों ने दूसरे प्रदेश में बैठ कर ठगी की हौ, जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक एसके अरोड़ा का कहना है कि कोई भी बैंक अपने किसी ग्राहक से उसके खाते, एटीएम की आदि जानकारी कभी नहीं मांगते। यदि इस तरह की कोई कॉल आती है तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें